भाजपा शासनकाल में परेशान है हर वर्ग : अमृत राजपाल

भाजपा शासनकाल में परेशान है हर वर्ग : अमृत राजपाल



अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ही सिंधी समाज की सच्ची हितैषी है। भाजपा शासनकाल में सभी वर्ग के लोग दुखी व परेशान हैं। यह दावा बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री व सपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमृत राजपाल ने किया। वे अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सिंधी समाज के लोगों व व्यापारियों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।


पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा व सिंधी व व्यापारी समाज के हित में सपा ने लगातार कार्य किया है। कहा कि देश भाजपा से मुक्त होने जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी वर्ग को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती व राष्ट्रहित के लिए सभी लोग बढ़ चढ़कर मतदान करें।


इससे पहले बस स्टेशन के निकट सिंधी समाज व व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। इस दौरान ध्रुव लखमानी, रवि चंदानी, अनिल वासवानी, सुनील कुमार, विनोद वासवानी, कमल किशोर, सौरभ चंदानी, जयकिशन, अभिलाषा सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने