अंबेडकरनगर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

अंबेडकरनगर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि




अम्बेडकरनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।  बरही एडिलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने  स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके कार्यों को याद किया।


कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी ने मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी। उनके प्रयासों के चलते ही पंचायत राज व्यवस्था में महिलाओं को भागीदारी मिली। सच्चे अर्थों में वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। राजीव गांधी भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 


देश में संचार क्रांति के महानायक और आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गाँधी।आधुनिक भारत के निर्माता,देश में सूचना व कंप्यूटर क्रान्ति के जनक,युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलवाने वाले प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। जो भारव विश्व की सबसे बड़ी चौथी महाशक्ति है।


पुण्य तिथि पर मौजूद वक्ताओं ने इस लोकप्रिय नेता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी मौत कैसे हुई के बारे में संक्षिप्त रूप से लोगों को जानकारी दिया। जिससे  माहौल गमजदा हो गया ।


पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने उपस्थित लोगों को अनेकों जानकारियां देते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।


यहां बता दें कि 21 मई 1991 को पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी तमिलनाडु प्रांत के  कांचीपुरम जिले में स्थित श्री पेरंबदूर में एक जन सभा को संबोधित करने के दौरान उपस्थित लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान एक आतंकवादी संगठन के महिला सदस्य के आत्मघाती बम विस्फोट में शहीद हुए थे। 


21 मई 1991 का यह दिन भारत के इतिहास में एक काले दिन के रूप में जाना जाने लगा। इतिहास में इस तारीख ने एक काला अध्याय जोड़ दिया।


पुण्य तिथि मौके पर उपस्थित  कांग्रेस जनों ने कहा कि पंचायती राज को धरातल पर मजबूती प्रदान करने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर देश श्रद्धावनत है.


जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न राजीव गाँधी जी की 33वां बलिदान दिवस जनपद में राष्ट्रीय एकता और अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया।


जनपद के बरही ईदिलपुर गांव में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखीलाल वर्मा की अध्यक्षता और ब्लाक अध्यक्ष जोखन सिंह के संचालन में हुये कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मां भारती के सच्चे सपूत राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व राजीव के सपनों का भारत  विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ।


उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल पूर्व प्रत्याशी और उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने कहा कि राजीव गाँधी जी ने चीन की दादागीरी को धता बताते हुए अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कर भारत की सीमाओं को सुरक्षित किया .


गोष्ठी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद अंसारी, सुखीलाल वर्मा,  मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, उप्र युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा,जोखन सिंह, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत अहीर,शाह आलम और वसीम अहमद ने संबोधित किया .


प्रमुख रूप से  अजीज कुरैशी , रईस अहमद, हयात मोहम्मद, अबुल हसन,मो सलीम, मुश्तकीम अहमद, मो अफजद, मो आमिर, कुलदीप उपाध्याय, कल्लन खाँ, मो अहमद मो मुस्तफा,गिरीश पांडेय, निजामुद्दीन,साहबदीन, विशाल, हिमांशु शुक्ला आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.।


रिपोर्ट:- सत्यम सिंह गर्गवंशी (रैनबो न्यूज ) 


          www.rainbownews.in 

                     9454908400

Post a Comment

और नया पुराने