आठ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हो गई कैद

आठ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हो गई कैद



अम्बेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जनपद में  शनिवार को 59.80 प्रतिशत मतदान के साथ आठ प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदाताओं ने अपने अधिकार का बटन दबाकर फैसला सुना दिया है। लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान टांडा में हुआ। दूसरे नंबर पर विधानसभा क्षेत्र गोशांईगंज के मतदाता रहे। हालांकि जनपद फर्स्ट डिवीजन इस बार पास हो सका।


1131 मतदान केंद्र के 1899 बूथ पर शनिवार को मतदाताओं ने आठ प्रत्याशियों में से अपना सांसद चुनने के लिए मतदान किया। इस दौरान अकबरपुर और जलालपुर के दो मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी की खबर मिली। उसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया।


इसके पहले शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर बूथों का एक बार फिर से स्थलीय निरीक्षण किया।


जिले की लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों के अलावा अयोध्या जिले की गोसांईगंज विधानसभा भी शामिल है। सांसद बनने के लिए आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह सात बजे से संसदीय क्षेत्र के 1899 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। देश का भविष्य तय करने वाले लोकतंत्र के प्रहरी बूथों पर पहुंचने लगे। मतदाता पर्ची दिखाने के लिए जब ईवीएम के सामने पहुंचे। फिर सर्वाधिकार के साथ ईवीएम का बटन दबाकर देश हित में अपने वोट की ताकत का एहसास कराया।


जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ बूथ पर पहुंचकर जायजा लिया। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटरों से बात की और उनसे बूथ पर की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।


जिले में 5 विधानसभा सीटों पर कटेहरी विधानसभा के लिए 425, जलालपुर के लिए 415, आलापुर के लिए 370, अकबरपुर के लिए 350 और टांडा के लिए 339 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई थी।


बुजुर्ग दिव्यांग मतदाता पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचा, तो कर्मचारियों ने फूलों की माला पहना कर उसका स्वागत किया।116 की बुजुर्ग महिला बग्घी से वोट डालने पहुंची। उन्होंने पाइकोलिया मतदान केंद्र पर मतदान किया। सुबह घरवाले ने उनका तिलक किया। फिर महिला ढोल-नगाड़े के साथ बग्घी पर सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंची।


बसपा का गढ़ माने जाने वाली बसपा इस बार लड़ाई में नहीं है। बीजेपी से रीतेश पांडेय, सपा से लालजी वर्मा और बसपा से कमर हयात अंसारी हैं। पिछली लोकसभा में इस सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी अभी तक केवल एक बार इस सीट से जीत सकी है।

Post a Comment

और नया पुराने