यात्रियों की सुविधा : टांडा से प्रयागराज के लिए दो अतिरिक्त नई बसें

यात्रियों की सुविधा : टांडा से प्रयागराज के लिए दो अतिरिक्त नई बसें




अम्बेडकरनगर। एक लंबे अंतराल बाद जबसे ए आर एम सीवी राम ने अकबरपुर डिपो की कमान संभाला है तबसे अब तक यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए बस बेड़े में नई बसों को शामिल कराया और कई ठप्प पड़ी बस सेवाओं को पुनः संचालित कराया। अकबरपुर को दिल्ली लखनऊ कानपुर वाराणसी प्रयागराज बस्ती गोरखपुर  आदि जगहों से लिंक कर दिया है। इनका दावा है कि उनके सेवा काल में डिपो के बस बेड़े में कई नई बसें शामिल कराई गई और यात्रियों की बेहतर सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।


विवरण के अनुसार अब टांडा से प्रयागराज के लिए दो और बसों का संचालन किया गया है। प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब टांडा स्थित बस स्टेशन से प्रयागराज के लिए दो और बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। अब तक इस रूट पर सात बसें चल रही थीं, लेकिन बुधवार से इनकी संख्या बढ़कर नौ हो गई। परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, और यह कदम उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।



एआरएम सीवी राम ने बताया कि दो अतिरिक्त बसें यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाएंगी, और इस कदम से प्रयागराज की यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुलभ हो जाएगी।


अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में नई बसों को शामिल किया जा रहा है, और पुरानी बसों की मरम्मत की जा रही है। टांडा से प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई बसों के संचालन की शुरुआत बुधवार से हो गयी। अब तक, प्रयागराज के लिए चार बसें प्रयागराज डिपो की और तीन बसें अकबरपुर डिपो की चल रही थीं।


नई बसों में से एक बस दोपहर 1 बजे अकबरपुर शाहगंज होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जबकि दूसरी बस दोपहर 2 बजे अकबरपुर सुल्तानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए चलेगी।


आजमगढ़-लखनऊ रूट पर सवारियों की कमी के चलते इस मार्ग की दो बसों को हटाकर टांडा से प्रयागराज के लिए संचालित किया जा रहा है। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। 

अब अकबरपुर डिपो की पांच बसें टांडा से प्रयागराज के लिए संचालित होंगी, जिससे इस रूट पर आवागमन में और भी आसानी होगी।

Post a Comment

और नया पुराने