आलापुर (अंबेडकरनगर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन की श्रृंखला में शनिवार को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सपाइयों ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल उत्तर प्रदेश को पांच सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा नेता एवं कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे तथा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव की अध्यक्षता तथा जितेंद्र सिंह के संचालन में धरना दिया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से जो भी वादे किए थे उसमें एक भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। आलू,धान,गन्ना,आदि का किसान सरकार की गलत नीतियों की वजह से परेशान किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में काफी परेशान हो गए हैं।
सभा को सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हीरालाल यादव ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालते ही आलू खरीद किए जाने का दावा किया था परंतु आज किसान कोल्ड स्टोर से आलू निकाल सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हो गया है। सभा को पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख संगीता देवी धर्मराज यादव जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी उर्फ मुन्ना, एडवोकेट अब्दुल समद उर्फ पप्पू, प्रद्युम्न यादव उर्फ बब्लू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गण बलिराम, अजीत यादव, रणजीत सिंह यादव, प्रेम नारायण यादव, रामअचल यादव, कंचन यादव, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव, डा० संदीप सिंह सनी,
रियाज अहमद सिद्दीकी, रमेश यादव, पुजारी मनोज यादव, इंतखाब आलम, रवीन्द्र यादव, रामचेत यादव, नरसिंह यादव, भीम लाल कनौजिया, चंद्रप्रकाश यादव, नंद किशोरी यादव, संगीता कन्नौजिया, सुनील, एडवोकेट मो० अजमल, रजनीकांत, बसंत, सविंदर, जगन्नाथ कन्नौजिया, बिट्टू यादव, सेक्टर मो आसिफ सिद्दीकी, महेन्द्र प्रताप यादव, राजन कन्नौजिया , फैजान, राधेश्याम यादव, वीरेंद्र तिवारी, बाल गोविंद तिवारी, हौसिला यादव, अंशुल यादव, हेमंत यादव, वीरेंद्र, संजीव यादव समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया।
धरने के उपरांत उपजिलाधिकारी राजमुनि यादव के माध्यम से राज्यपाल को पांच सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया।अंत में रियाज अहमद सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी के के मिश्र, थानाध्यक्ष आलापुर रामअवतार, जहांगीरगंज बेचू सिंह यादव, राजेसुल्तानपुर के के यादव भी मय फोर्स रहे मौजूद।