रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा कि, उनकी दादी को लगता है कि परिणीति चोपड़ा उनकी बहू बनने के लायक है। रिपोर्ट में कहा गया कि दादी को अर्जुन औऱ परिणीति की कैमिस्ट्री बहुत पसंद है। दोनों ही जल्द ही नमस्ते इंग्लैंड में नजर आने वाले है।
इसी को देखते हुए दादी को लगता है कि अर्जनु-परिणीति को शादी कर लेनी चाहिए। अर्जुन ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि, दादी को उनकी सभी को-स्टार्स में परिणिती के ज्यादा पसंद है और उनकी बेस्ट जोड़ी भी उन्हीं के साथ जमती है। इसीलिए वो चाहती हैं कि अर्जुन परिणीति से ही शादी करें।
वैसे बीते दिनों ही अर्जुन भी अपनी शादी को लेकर बात कर चुके हैं। अर्जुन ने कहा था कि, वो फिलहाल शादी नहीं करना चाहते हैं। वो पहले बहन अंशुला कपूर और रेहा कपूर की शादी करवाना चाहते हैं। इसके बाद वो शादी करेंगे और जिसके लिए उन्हें 4 से 6 साल तक का समय लग सकता है। लेकिन अब दादी के प्रेशर से शायद अर्जुन जल्द ही दूल्हा बन जाएं।
वैसे दादी को भले ही परिणीति पसंद है। लेकिन अर्जुन के दिल मलाइका अरोड़ा का नाम लिखा हुआ है। 33 साल के अर्जुन का 44 साल की मलाइका के साथ काफी दिनों से सीक्रेट-अफेयर चल रहा है...कई बार अर्जुन मलाइका के साथ देखा गया है।
मलाइका और अर्जुन मीडिया के सामने कभी भी एक साथ पोज़ नहीं देते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ जमकर पार्टी करते हैं लेकिन मीडिया के सामने साथ नहीं आते। फिलहाल देखते हैं कि आखिर क्या होता है।