कोविड-19 के चलते देश में लागू लाकडाउन के दौरान हाजी जुगनू ने अपनी समाजसेवा भावना से जरूरतमन्दों की हर तरह से इमदाद किया। यह कार्य अब भी जारी है। इन्होंने राशन, सब्जियाँ, दूध, दवा से लोगों की मदद किया। यह कार्य उन्होंने टाण्डा, जलालपुर, किछौछा, कटेहरी, अकबरपुर में प्रथम लाकडाउन की अवधि में किया। जिससे हजारों जरूरतमन्दों को राहत मिली। जनबा जुगनू ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती अलहाज नाजरीन बेगम (पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन अकबरपुर) व श्रीमती अलहाज नाज़मा खातून (माता जी) एवं सभी परिवारीजनों ने मिलकर 5 हजार मास्क तैयार किया, जिसका निःशुल्क वितरण गरीब जरूरतमन्दों में किया। इसके अलावा उनके द्वारा अकबरपुर, शहजादपुर के मुख्य चौराहों पर हजारों मास्क और सैनिटाइज़र वितरित कराने जैसा कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि लाकडाउन-03 में हजारों की संख्या में राशन किट और नकद धनराशि भी लोगों वितरित किया गया। टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया गया।
हाजी जुगनू के अनुसार उनके द्वारा जनपद में बाह्य प्रान्तों से आये मजदूरों को खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान वितरित कराया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से महामारी से बचने की अपील करते हुए उन्हें जागरूक भी किया। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीणांचलों में मास्क, दस्ताना और राशन किट वितरित करवाया गया। उन्होंने बताया कि ईद के अवसर पर लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न जगहो पर पहुँचकर जरूरतमन्दों/गरीब परिवारी जनों की ईद की किट वितरित की गई।
हाजी मो0 अकमल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने 2018 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अम्बेडकरनगर के सपा जिला महासचिव बनाये गये। तफ्शील से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच (व्यापार मण्डल) के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि इस समय वह अकबरपुर विधान सभा सहित जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रो में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनावी रणनीति के अनुसार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिले की सभी पाँचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा और पार्टी का परचम लहरायेगा।
हाजी मो0 अकमल वर्तमान में राष्ट्रीय यूथ वेलफेयर संगठन के संरक्षक हैं। इन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद एवं नगर की जनता के विश्वास तथा पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के उचित दिशा-निर्देश पर चेयरमैन की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लहराते हुए विजय हासिल करना उनका लक्ष्य है। हाजी मो0 अकमल ने कहा कि पिछले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 10 हजार से अधिक मत हासिल किया था। इस चुनाव में उन्हें विजयश्री भले न हासिल हुई हो परन्तु जनता के विश्वास में उनको सफलता जरूर हासिल हुई, ऐसा वह मानते हैं। उम्मीद पर दुनिया कायम है। एक सच्चे जनसेवक की तरह जनता की सेवा कर रहा हूँ। यह सेवा भाव मरते दम तक रहेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि चुनाव में सफलता मिलेगी, जनता का सहयोग प्राप्त होगा। (हाजी मो0 अकमल 'जुगनू' से बातचीत के आधार पर)
रिपोर्ट- रीता विश्वकर्मा