मुंबई। मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने सबको अपना दीवाना बना लिया है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आए दिनों वे अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वे काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। पलक ने रेड कलर की बैकलेस लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। इस फोटो में वे साइड लुक दे रही हैं। पलक अपने हर फोटो में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी अधिकतर पोस्ट वायरल होती हैं। इससे पहले पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ फोटो शेयर की थी। जो उनके फैंस को काफी पसंद आई थी।