राज्य विद्युत परिषद जू0इं0 संगठन की जनपदीय शाखा का निर्वाचन सम्पन्न
8 जनपदीय व 2 मण्डलीय पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
अम्बेडकरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर जनपदीय शाखा का निर्वाचन वर्ष-2020-21 शुक्रवार 5 फरवरी 2021 को इं0 वी.के. वर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 8 पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी इं0 वी.के. वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में सर्वश्री इं0 सचिन कुमार गुप्ता (विद्युत कार्यालय केन्द्र अकबरपुर) को जिलाध्यक्ष, इं0 गणेश प्रजापति (विद्युत उपकेन्द्र बसखारी) वरिष्ठ जनपदीय उपाध्यक्ष, इं0 रमेश मौर्य (विद्युत उपकेन्द्र अकबरपुर) जनपद उपाध्यक्ष, इं0 आशीर्वाद (विद्युत परीक्षण उपखण्ड टाण्डा) जनपद सचिव, इं0 अजय कुमार (विद्युत पारेषण उपकेन्द्र अकबरपुर) जनपद संगठन सचिव, इं0 राम जनम (विद्युत उपकेन्द्र मरैला), जनपद वित्त सचिव, इं0 ऋषी गुप्ता (विद्युत उपकेन्द्र सूरापुर) जनपद प्रचार सचिव, इं0 सन्तोष शर्मा (विद्युत उपकेन्द्र जलालपुर) जनपद लेखा निरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।