बॉलीवुड की 'धकधक गर्ल' माधुरी दीक्षित की फिल्म 'टोटल धमाल' को आज यानी 22 फरवरी को दो साल पूरे हुए हैं। इसे लेकर माधुरी बेहद खुश थीं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक गलती भी कर दी। उनकी इस गलती को सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया। इसके बाद माधुरी दीक्षित जमकर ट्रोल हो गईं।
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने गलती से 2 के बजाय 21 साल लिख दिया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने कैप्शन में बदलाव करते हुए अपनी गलती को सुधारा। बता दें कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 17 साल बाद फिल्म 'टोटल धमाल' में एक साथ नजर आई थी।
'टोटल धमाल' फिल्म को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया था, क्योंकि इसमें कई जानवरों को दिखाया गया। फिल्म के कई सीन देश से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किए गए थे। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म थी। धमाल फिल्म साल 2007 में 'धमाल' बनी थी और इसका सीक्वल 2011 में बना था जिसका नाम 'डबल धमाल' था।
वर्क फ्रंट पर माधुरी टोटल धमाल और कलंक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी जैसे कलाकार थे। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। वहीं कलंक की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार थे।
फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। मूवी करण जौहर के प्रोडेक्शन हाउस में बनी थीं। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया था। मूवी का बड़े लेवल पर प्रमोशन हुआ, लेकिन फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला।