इस टीम में उनके घर के छोटे से लेकर बड़े सदस्यों (महिला/पुरूष) के अलावा स्थानीय व क्षेत्रीय हर जाति/धर्म के उत्साही लोग शामिल हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया पालक परिवार शाहजहाँपुर, लोहिया नगर शहजादपुर द्वारा डॉ. लोहिया की जयन्ती और पुण्यतिथि के अलावा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें उपस्थित वक्ताओं द्वारा डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाता है।
रेनबोन्यूज से वार्ता करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया पालक परिवार के प्रमुख सदस्य और आयोजन के सूत्रधार विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार 23 मार्च को डॉ. लोहिया की 111वीं जयन्ती अवसर पर स्थानीय, क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर के नामचीन सामाजिक विचारक पधारेंगे। डॉ. लोहिया मूर्ति शहजादपुर चौक पर आयोजित जयन्ती कार्यक्रम का शुभारम्भ युवा तेज-तर्रार आई.ए.एस. अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. करेंगे। इसके लिए हम लोग प्रयासरत हैं। विनोद कुमार शर्मा ने हमें एक सूची उपलब्ध की है जिसमें डॉ. राम मनोहर लोहिया परिवार के सदस्य व समर्थक शामिल हैं, जो निम्नवत है।
डॉ. लोहिया पालक परिवार के सक्रिय एवं उत्साही सदस्य
गुड्डू खान, फहीम अंसारी, मो. साजिद, मो. अरकान (ड्राइवर), बन्टू शर्मा (हिमांशु गारमेन्ट्स), मोनू शर्मा, सोनू शर्मा, आजाद शर्मा लोहिया, केशव प्रसाद मौर्या, बब्लू टेलर, सक्षम शर्मा, मो. खालिद।