राज्यपाल का जनपद दौरा : प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की भी जानी हकीकत

राज्यपाल का जनपद दौरा : प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की भी जानी हकीकत


बच्चों को सौंपी किट,  पुंथर झील का लिया जायजा, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण


गरीबों के मुफ्त इलाज में विशेष योगदान देने पर अनामिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 


राज्यपाल ने की विभागों की बिंदुवार समीक्षा, लाभार्थियों  में   वितरित किया कार्ड व चाभी


- सत्यम सिंह(9369424759)





अम्बेडकरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जिले में अपने दौरे की शुरुआत चिन्तौरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर की। यहां उन्होंने परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। बच्चों से उनका हाल जाना और सुविधाओं का हाल देखा।




राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा में बच्चों को किट सौंपी और कर्मियों से कहा कि इससे बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों को ज्ञानवर्धन के लिए टूर पर भेजने का सुझाव दिया। बच्चों में अच्छी आदत डालने और बुराइयों से दूर रखने के लिए हमेशा ध्यान देने को प्रेरित किया। इससे पहले उन्होंने परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर कविता सुनाई। उन्होंने पुस्तकालय और रसोईघर की स्थिति भी देखा।




इसके बाद राज्यपाल ने टांडा तहसील के पुंथर लेक का जायजा लिया। बस्ती आजमगढ़ नेशनल हाइवे के किनारे 96 बीघे में फैली इस झील का सुंदरीकरण जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। राज्यपाल ने झील का जायजा लेते हुए प्रशासन के प्रयासों को सराहा। कहा कि इससे पर्यटन के साथ ही कई तरह के रोजगार बढ़ेंगे।




उन्होंने यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उनकी प्रगति जानी। राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक दशक में समूहों के जरिए महिलाओं का विकास तेजी से बढ़ा है। उन्होंने यहां महिलाओं को और प्रगति के लिए प्रेरित किया।


इससे पहले राज्यपाल ने चिंतौरा में वर्मी कंपोस्ट एवं रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया।




राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज मंगलवार को आयुष्मान भारत के तहत जनपद में गरीबों के मुफ्त इलाज में विशेष योगदान देने पर साकेत मेडिकल सेंटर की निर्देशका एवं अंबेडकरनगर के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉक्टर रजनीश सिंह की पत्नी अनामिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान मिलने पर अस्पताल के समस्त सदस्यों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आभार व्यक्त किया।




आनंदीबेन पटेल द्वारा वृद्ध आश्रम दहिरपुर टांडा रोड अकबरपुर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने आवासित वृद्धो से वार्ता किया और उनके साथ संवाद किया। बुजुर्गों को वस्त्र,गिफ्ट हैंपर और फल  वितरण किया। 



राज्यपाल द्वारा जिला चिकित्सालय में 20 क्षयरोगियों को पोषण किट वितरित किया गया।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 20 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड तथा 78 लाभार्थियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गोल्डन कार्ड प्रदान किया गया।विशेष गोल्डन कार्ड अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग करने वाले 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूचीबद्ध 03 चिकित्सालयों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इसके अतिरिक्त जनपद मे आयुष्मान योजना में इलाज करने वाले 08 प्राइवेट चिकित्सालयों एवं 12 राजकीय चिकित्सालयों के संचालक / मैनेजर / अधीक्षकों के साथ बैठकर संवाद किया गया।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 




तत्पश्चात,आनंदीबेन पटेल द्वारा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत जिला अस्पताल में अवस्थित वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ महिला एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा बच्चों को फल तथा खिलौना वितरित किया गया। 




राज्यपाल द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत संचालित केन्द्र डी०डी०यू० जे०के०वाई०. पार्थ थ्रेड प्रा०लि०, टाण्डा का भ्रमण किया गया । जिसमें राज्यपाल द्वारा संचालित कोर्स के बारे में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थियों द्वारा विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। राज्यपाल द्वारा बताया गया कि कौशल विकास योजनाओं को अत्यधिक जन  तक पहुंचकर उन्हें कुशल व स्वरोजगार से जोड़ा जाय।




आनंदीबेन पटेल द्वारा लोहिया भवन में फीता काटकर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा,जल जीवन, बाल विकास पुष्टाहार, मत्स्य, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, एक जनपद एक उत्पाद, उद्यान, एनआरएलएम, महिला कल्याण, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत लोहिया भवन सभागार में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।





जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा राज्यपाल के स्वागत उद्बोधन में जनपद के विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया गया कि सीएम डैशबोर्ड दर्पण 2 में प्रदेश में अंबेडकर नगर 9 वें स्थान पर है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरिडोर की स्थापना के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। साथ ही साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पढ़ने के तौर तरीके एवं सकारात्मक गतिविधियों से अवगत कराया गया।तत्पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को चाबी वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को चाबी वितरण, मनरेगा से निर्मित पशु आश्रय स्थल के लाभार्थियों को स्मृति चिन्ह वितरण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरण, मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण, उज्जवला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों को कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी किट(आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए) वितरित/सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सुश्री पूजा किन्नर को पहचान प्रमाण पत्र दिए गया




 राज्यपाल द्वारा अपने उद्बोधन में जल संचय के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि पानी हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। जल संचय के माध्यम से हम अपने आय में वृद्धि कर सकते हैं। जनपद में जल संचय के हो रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। उनके द्वारा कचरे से कंचन बनाने की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम के लिए कचरे का सही निस्तारण करना आवश्यक है तथा सभी जगह पर पीने के लिए स्वच्छ पानी की आवश्यकता है।पानी के दुरुपयोगो को रोकना होगा इसके लिए उन्होंने महिलाओं को संकल्प लेने की आवश्यकताओं पर बल दिया तथा कहा कि इसे बच्चों को भी सीखना होगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किट देने की प्रशंसा की गई तथा कहा कि छोटे बच्चों को अपना कार्य स्वयं कैसे करना है इसको भी सिखाए। बच्चों को अच्छा और सच्चा बनाएं। अच्छी आदतें जीवन के लिए बहुमूल्य हैं।




 राज्यपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान विभागों की बिंदवार समीक्षा की गई,जिसमें जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने की स्थिति की जानकारी ली गई। जिस पर अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया जनपद में योजना संचालित है और मार्च 2024 तक सभी घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचा दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की संख्या की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 190826 बच्चो का नामांकन हैं। तथा 78% बच्चों की उपस्थिति है। निर्देशित किया गया कि बच्चों का समय से दाखिला हो इसका ध्यान रखा जाए जिससे उनकी पढ़ाई में कोई असुविधा न हो। तथा 14वें तथा 15 में वित्त से कायाकल्प सत प्रतिशत स्कूलों का किया जाए।जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए यहां के अधिकारियों द्वारा स्कूल गोद लिया गया है। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए प्राथमिकता दी जाए।इसके अतिरिक्त अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना सहित अन्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद में हो रहे विशिष्ट कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें प्रमुख रूप से दरवन झील, पुंथर झील, कपिलेश्वर, डियर पार्क के बारे में अवगत कराया गया तथा एक लघु डॉक्युमेंट्री भी दिखाई गई साथ ही साथ जनपद में हो रहे विकास कार्यों पर भी डॉक्यूमेंट्री दिखाया गया।


Post a Comment

और नया पुराने