आदित्य संस्कृति एवं नवीन कृति के लोकार्पण समारोह का हुआ आयोजन

आदित्य संस्कृति एवं नवीन कृति के लोकार्पण समारोह का हुआ आयोजन



स्मृति प्लाजा,मोतीझील में आदित्य संस्कृति (डॉ० नीलिमा वर्मा'निशिता'  विशेषांक) एवं काव्याकाश के नखत डॉ० निलिमा वर्मा 'निशिता' की नवीन कृति का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस सारस्वत समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष बज्जिकालोक के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार चितरंजन सिन्हा'कनक' मुख्य अतिथि डॉ० शारदाचरण एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार भगवती चरण भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया।


दीप प्रज्वलन के पश्चात मंचस्थ अतिथि ने समवेत नीलिमा वर्मा जी की पुस्तक का लोकार्पण किया। 


इस अवसर पर डॉ० निलिमा वर्मा द्वारा आदरणीय चितरंजन सिन्हा 'कनक' ,डॉ० शारदाचरण जी एवं भगवती चरण भारती, साहित्यकार उदय नारायण सिंह,  डॉ० किरण वर्मा जी को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाषाविद डॉ० शारदाचरण ने कहा कि- कविता जीवन की समीक्षात्मक अभिव्यक्ति होती है।नीलिमा जी की प्रतिभा किसी सीमा का मोहताज नहीं है। तभी तो मध्य प्रदेश से पत्रिका आदित्य संस्कृति ने निलिमा वर्मा के साहित्यिक यात्रा का सम्मान करते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर विशेषांक प्रकाशित होना मुजफ्फरपुर के लिए गौरव की बात है। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार भगवतीचरण भारती ने कहा कि-निलिमा वर्मा की कविता काव्याकाश की चर्चा करते हुए कहा कि- निलिमा जी की कविता पढने से महादेवी वर्मा की ताजा हो जाती है।

  

अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में चितरंजन सिन्हा'कनक ने कहा कि-कवियत्री निलिमा वर्मा को आशीर्वादित करते हुए कहा कि-इनकी महत्ता दूर-दूर तक फैली हुई है। इनमे असीम साहित्यिक ऊर्जा विद्यमान है।निलिमा जी संस्कृत और हिन्दी की विदूषी लेखिका है।

  

विषय प्रवेश के क्रम में मुजफ्फरपुर जिला साहित्य सम्मेलन के महामंत्री उदय नारायण सिंह ने कहा कि- निलिमा वर्मा जी की कविता - मैं अपनी कविता स्वयं ही सुनाकर निलिमा जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ इस अवसर पर ओम प्रकाश जमुआर ( पटना), डॉ० सतीश चन्द्र भगत (दरभंगा), शेखर कुमार श्रीवास्तव (दरभंगा), डॉ०पुष्पा जमुआर (पटना)दिलिप कुमार)मुजफ्फरपुर), डॉ० बी के मल्लिक (मुजफ्फरपुर),शैल केजरीवाल (मुजफ्फरपुर)रमेश चंद्र श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), हरिकिशोर प्रसाद (मुजफ्फरपुर), डॉ० शांत्वना भारती(मुजफ्फरपुर),अमिताभ कुमार सिन्हा(दरभंगा), सविता राज(मुजफ्फरपुर), उषा किरण श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), डॉ पुष्पा गुप्ता(मुजफ्फरपुर),  ,नीलम कुमारी (मुजफ्फरपुर), किरण वर्मा (मुजफ्फरपुर) , लोक नाथ मिश्र (मुजफ्फरपुर)आदि ने निलिमा जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इन विभुतियो को लेखिका वर्मा ने अपनी पुस्तक देकर सम्मानित किया।

   

दुसरे सत्र मे कवि सम्ममेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन लेखिका निलिमा वर्मा ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने