सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या सरोज त्रिपाठी का निधन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या सरोज त्रिपाठी का निधन


दिवंगता सरोज त्रिपाठी (फाइल फोटो)


अम्बेडकरनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या सरोज त्रिपाठी का अंतिम संस्कार टांडा के महादेवा के पावन सरयू तट पर रविवार को किया गया। वह 72 वर्ष की थीं। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ला निवासनी दिवंगता सरोज त्रिपाठी को मुखाग्नि उनके पति डॉ बद्री विशाल त्रिपाठी (सेवानिवृत्त राजकीय चिकित्सक) ने दी।


लंबे अरसे से जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहीं सरोज त्रिपाठी ने अंततः जिंदगीं से हार मान ली और शनिवार की शाम चल रहे इलाज के बीच उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। स्व0 प्रधानाचार्य का शव अकबरपुर-मीरानपुर स्थित आवास पर लोगों के अंतिम दर्शनार्थ रखा गया, जहां उनके निधन की खबर सुनकर शोकाकुल लोगों ने पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त किया और पुष्पाजंलि अर्पित किया। दूसरे दिन रविवार को सरोज त्रिपाठी का शव टांडा के महादेवा घाट ले जाया गया। उनका दाह संस्कार सरयू के पावन तट पर किया गया। इस मौके पर क्षेत्र व जिले के गणमान्यजनों, हित-मित्रों , रिश्तेदारों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।


दिवंगता अपने पीछे पुत्र-पुत्रियों, बहुओं, पोता-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। बता दें कि दिवंगता के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र नवीन त्रिपाठी(प्रबंध संचालक, यति कांस्ट्रक्शन) और छोटे पुत्र समीर त्रिपाठी(व्यवसाई) हैं। वह शिक्षा विभाग में सेवारत थीं और जीजीआईसी अकबरपुर में सहायक शिक्षिका से लेकर प्रधानाचार्या के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दीं। वह एक गंभीर व्यक्तित्व की विदुषी महिला थीं।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पांडेय (कक्कू पांडेय), जिला सपा ईकाई के उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, भाजपा नेता एवं प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसाई राजकुमार सेठ, लोक निर्माण विभाग अंबेडकरनगर के ठेकेदार संघ के अध्यक्ष रिंकू सिंह और वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र वीर सिंह के साथ तमाम पत्रकार बंधुओं ने वहां उपस्थित होकर श्रद्धांजलि व्यक्त की।  

- सत्यम सिंह (9369424759)

Post a Comment

और नया पुराने