राज्यपाल का अंबेडकरनगर दौरा: प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण, विकास के कार्य भी देखे

राज्यपाल का अंबेडकरनगर दौरा: प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण, विकास के कार्य भी देखे

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को अंबेडकरनगर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और विकास के कार्य भी देखे।

- सत्यम सिंह (9369424759)

अंबेडकरनगर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जिले में अपने दौरे की शुरुआत चिन्तौरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर की। यहां उन्होंने परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। बच्चों से उनका हाल जाना और सुविधाओं का हाल देखा।


राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा में बच्चों को किट सौंपी और कर्मियों से कहा कि इससे बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों को ज्ञानवर्धन के लिए टूर पर भेजने का सुझाव दिया। बच्चों में अच्छी आदत डालने और बुराइयों से दूर रखने के लिए हमेशा ध्यान देने को प्रेरित किया। इससे पहले उन्होंने परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर कविता सुनाई। उन्होंने पुस्तकालय और रसोईघर की स्थिति भी देखा।




इसके बाद राज्यपाल ने टांडा तहसील के पुंथर लेक का जायजा लिया। बस्ती आजमगढ़ नेशनल हाइवे के किनारे 96 बीघे में फैली इस झील का सुंदरीकरण जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। राज्यपाल ने झील का जायजा लेते हुए प्रशासन के प्रयासों को सराहा। कहा कि इससे पर्यटन के साथ ही कई तरह के रोजगार बढ़ेंगे।





उन्होंने यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उनकी प्रगति जानी। राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक दशक में समूहों के जरिए महिलाओं का विकास तेजी से बढ़ा है। उन्होंने यहां महिलाओं को और प्रगति के लिए प्रेरित किया। 


इससे पहले राज्यपाल ने चिंतौरा में वर्मी कंपोस्ट एवं रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया।




राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज मंगलवार को आयुष्मान भारत के तहत जनपद में गरीबों के मुफ़्त इलाज में विशेष योगदान देने पर साकेत मेडिकल सेंटर की निर्देशका एवं अंबेडकरनगर के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉक्टर रजनीश सिंह की पत्नी अनामिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान मिलने पर अस्पताल के समस्त सदस्यों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने