आज जनपद दौरे पर रहे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

आज जनपद दौरे पर रहे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

- सत्यम सिंह (9369424759)




अंबेडकरनगर। आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिले में अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 



मंत्री स्वतंत्र सिंह ने सर्वप्रथम महरीपुर में सरयू (घाघरा) नदी के दायें तट पर स्थिति ग्राम समूह - महरीपुर, रायपुर एवं केवटाही की बाढ़ से सुरक्षा हेतु परक्यूपाइन स्कीन एवं परक्यूपाइन स्टड निर्माण की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नदियों के किनारे बाढ़ से बचाने के लिए परक्यूपाइन स्टड का निर्माण करवा रही है। इससे नदी का कटान रुकेगा। किसानों और अन्य लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि बाढ़ से लोगों को बचाना सरकार की प्राथमिकता है।


तत्पश्चात्, जल शक्ति मंत्री ने सरयू (घाघरा) नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम समूह - चिन्तौरा, मुबारकपुर, डुहिया की बाढ़ से सुरक्षा हेतु परक्यूपाइन स्कीन एवं परक्यूपाइन स्टड निर्माण की परियोजना का लोकार्पण किया एवं स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के परक्यू पाइन स्टड के निर्माण से बाढ़ के समय नदी के किनारे खेतों और अन्य जमीनों की जो कटान से नुकसान होता है। उस पर रोक लगेगी और सीधा इसका लाभ किसान को मिलेगा।



इसके बाद, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री सतीश शर्मा दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की अम्बेडकर नगर इकाई द्वारा शिवा जी महाराज के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आयोजित संगोष्ठी में सम्मिलित हुआ। हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने सैकड़ो वर्षों की ग़ुलामी की मानसिकता को समाप्त कर भारत की एकता एवं अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए हिंदवी स्वराज की स्थापना किया।




Post a Comment

और नया पुराने