मुख्यमंत्री योगी बोले, पहले नेताओं-अफसरों के रिश्तेदारों को मिलती थी नौकरी, अब निष्पक्ष भर्ती होती है

मुख्यमंत्री योगी बोले, पहले नेताओं-अफसरों के रिश्तेदारों को मिलती थी नौकरी, अब निष्पक्ष भर्ती होती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ अफसरों को नियुक्ति पत्र देने के बाद अपने संबोधन में कहा कि यूपी में अब नौकरियों के लिए वसूली नहीं की जाती है। भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरे ढ़ंग से पूरी हो रही है। यही कारण है कि प्रदेश की छवि बदली है।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरियों में भर्ती होती है। पहले नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को नौकरी मिलती थी। अब किसी से भी जाति व मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं होता है। भर्ती योग्यता के आधार पर होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में नौकरी और रोजगार में कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से कहा कि अब आप सभी को ईमानदारी से नौकरी करना है। बीते छह वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है। प्रदेश में कानून का राज है। यूपी ने पूरे देश को सुरक्षा का मॉडल दिया है।


उन्होंने कहा कि अब यूपी में कोई भी फाइल एक टेबल पर 3 दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी। ई फाइल व्यवस्था लागू की जा रही है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी।


Post a Comment

और नया पुराने