राहुल गांधी ने विदेश में मिलाए सरकार के सुर से सुर, रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही ये बात

राहुल गांधी ने विदेश में मिलाए सरकार के सुर से सुर, रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही ये बात

कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी यूरोप के तीन देशों के दौरे पर हैं। गुरुवार को वह बेल्जियम पहुंचे। राहुल गांधी शुक्रवार को ब्रसेल्स के प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने रूस और यूक्रेन संघर्ष में भारत सरकार के स्टैंड को सही बताया है।




इसके साथ ही राहुल गांधी ने डेमोक्रेसी और भारतीय संस्थानों पर कब्जे की बात को फिर से दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने जी 20 बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को ना बुलाए जाने पर सरकार की आलोचना की है।


मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत सरकार के स्टैंड पर कहा कि, मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। हमारा रूस के साथ रिश्ता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो प्रस्ताव दे रही है, उससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।


राहुल गांधी ने आगे कहा कि, भारत में संस्थानों और लोकतंत्र के संबंध में जिस प्रकार की कार्रवाइयां की जा रही हैं, उन्हें लेकर स्थिति गंभीर है। देश की लोकतांत्रिक संरचनाओं पर भारत को चलाने वाले लोगों के एक समूह द्वारा हमला किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने