एसपी ने सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

एसपी ने सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव




पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा 


अम्बेडकरनगर।  कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने 7 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रविवार रात हुए तबादले में प्रभारी चौकी इंजार्ज छज्जापुर टांडा एवं प्रभारी चौकी रफीगंज को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी।


पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा जारी तबादले की सूची में उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चौकी छज्जा टांडा, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना मालीपुर से प्रभारी चौकी रफीगंज कटका, उप निरीक्षक संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना मालीपुर, उप निरीक्षक अमृत लाल यादव को थाना इब्राहिमपुर से थाना भीटी, उप निरीक्षक विशुन देव थाना कोतवाली से थाना आलापुर, उप निरीक्षक ओम प्रकाश राय थाना भीटी से थाना आलापुर, उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव प्रभारी चौकी छज्जापुर को टांडा से थाना इब्राहिमपुर भेजा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم