हवाई पट्टी के मैदान पर तीन दिवसीय महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

हवाई पट्टी के मैदान पर तीन दिवसीय महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ



- सत्यम सिंह (9369424759)


अंबेडकरनगर | महोत्सव की पहली शाम बालीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर का दर्शकों के उत्साह ने दिल जीत लिया। स्टेज पर पहुंचते ही कैलाश खेर ने अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म का गीत . कैसे बताए क्यूं तुमको चाहें, यारा बता न पाए, बातें दिलों की, | देखो जो बाकी, आंखे तुझे समझाएं. तू जाने ना... तो दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।




 मशहूर पार्श्व गायक कैलाश खेर ने अपने गीतों के जादू से सभी का मन मोह लिया। एक के बाद एक गीतों से उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि लोग अपनी जगह से हिले तक नहीं। उन्होंने अपने बेहतरीन गीतों दीवानी मैं दिवानी ...। रब्बा इश्क न होवे। क्या कभी अंबर से...। गाकर लोगों को तालियों बजाने पर मजबूर कर दिया। तौबा तौबा उफ, तेरी सूरत, माशाअल्लाह तेरी सूरत गीत पर लोग झूमने लगे।

  



अपनी प्रस्तुति के दौरान कैलाश ने कहा कि मैं तो अन्य कार्यक्रम की तरह यहां भी अपनी प्रस्तुति देने आया था। गायक की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके श्रोता होते हैं। यहां ऐसे श्रोता होंगे ये नहीं सोचा था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को उल्लास से भर दिया। कैलाश गीत पर गीत गाते रहे और दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। 

 



लगभग साढ़े सात बजे जैसे ही मंच के पीछे से उनकी आवाज आई लोगों ने शोर मचाकर स्वागत किया। सूफी और लोक संस्कृति के गानों को सुनने के लिए शाम से हवाई पट्टी के मैदान में बनाए गए वाटर प्रूफ पंडाल में लोगों का आना शुरू हो गया था। अपने बैंड कैलाशा के साथ एक बार गाना शुरू किए तो फिर गीतों की लड़ी लग गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने उनका स्वागत किया। 




उन्होंने कहा कि अयोध्या के पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर आकर वे अपने आपको धन्य महसूस कर रहे हैं। यहां की माटी में खुशबू है। गंगा के किनारे बसे यूपी में अलग की मिठास है। उन्होंने कहा कि हम भारत की संस्कृति में प्रेम और दयालुता है। शुरुआत के बाद उन्होंने फिर से अपने अंदाज में एक के बाद एक सुपर स्टार पॉप रॉक गायक के अवतार में आए। उनके गीतों को सुनकर लोग नाचने लगे। कैसे बताएं...। तू जाने न। गीत को सुनकर लोगों ने खूब आनंद उठाया।




पिछले कई दिनों से चली आ रही तैयारियों के बीच बुधवार से अंबेडकरनगर महोत्सव की छटा अकबरपुर हवाईपट्टी पर आकर्षक ढंग से बिखरती दिखी। शाम को पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। डीएम अविनाश सिंह ने विकास एवं संस्कृति की मजबूती को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।




पहले दिन के रंगारंग कार्यक्रमों के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर रहे। आकर्षक ढंग से बनाए गए भव्य पंडाल पर उनके पहुंचते ही पूरा माहौल उल्लास से भर गया। अपने विशेष अंदाज में कैलाश ने दर्शकों का अभिवादन किया तो हजारों हाथ जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर कई गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर वहां मौजूद लोग झूमते दिखे।


देर शाम प्रसिद्ध माघवाज बैंड के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। अलग-अलग तरह की धुन निकालकर बैंड के सदस्यों ने खूब तालियां बटोरीं। अकबरपुर नगर के एक होटल पहुंचने पर कैलाश खेर से मिलने एवं उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्सुक दिखे। किसी को होटल में मौका मिल पाया तो किसी को आयोजन स्थल पर। युवाओं ने इसे बाकायदा सोशल मीडिया पर टैग भी किया।  

Post a Comment

और नया पुराने