पराली जलाने वालों के प्रति डीएम हुए सख्त, दो लेखपालों को किया निलंबित, आधा दर्जन किसानों पर केस दर्ज

पराली जलाने वालों के प्रति डीएम हुए सख्त, दो लेखपालों को किया निलंबित, आधा दर्जन किसानों पर केस दर्ज

पराली प्रबंधन और पराली पर कार्रवाई प्रशासन व किसान दोनों के लिए सिरदर्द हो गया है। पराली जलने से रोकने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेखपाल तक निलंबित कर दिए जा रहे हैं, फिर भी किसान पराली जला रहे हैं। किसानों का तर्क है कि पहले ही खेती में अधिक लागत लग गई है। अब पराली के प्रबंधन में अधिक समय और पैसा दोनों जा रहा है।


श्रमिकों के अभाव में अधिकतर किसान धान की कटाई मशीन से कराते हैं। फिर बचे हुए फसल अवशेष में आग लगा देते हैं। इससे मवेशियों के सामने चारे का संकट खड़ा हो रहा है। साथ ही पर्यावरण दूषित हो रहा है। 


फसल की कटाई के बाद किसानों द्वारा खेत में पराली यानी पुआल को जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही खेतों के मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है। फसल अवशेष को जलाने से रोकने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कृषि, पंचायतीराज विभाग व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में नजर रखे। कोई भी किसान पुआल नहीं जलाने पाए। कहीं से पुआल जलाने की घटना मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि यदि कहीं पराली जलती हुई मिले तो वहां पर मिलने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भी कठोर कदम उठाएंयह भी कहा कि किसान पराली को न जलाएं, बल्कि उसे एकत्रित कर कहीं एक जगह रखवा दें




- सत्यम सिंह (7081932004)


अंबेडकरनगर। पराली को लेकर लापरवाही बरतने वाले दो लेखपाल को डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही खेत में पराली जलाने वाले चार किसानों पर जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर थाने में केस दर्ज किया गया। उधर, टांडा में भी दो किसानों पर केस दर्ज हुआ है।


खेत में पराली न जलाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को डीएम अविनाश सिंह कम्हरिया घाट जा रहे थे। उन्हें नरवा पीतांबरपुर व सकासी गांव में सड़क के किनारे स्थित खेत में पराली जलती मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जानकारी हुई कि पराली को लेकर संबंधित क्षेत्र के राजस्वकर्मियों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उनके द्वारा किसानों को जागरूक भी नहीं किया जा रहा।


डीएम के निर्देश पर नरवा के लेखपाल श्रीराम व सकासी के लेखपाल परशुराम को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पराली जलाने वाले राजेसुल्तानपुर के तीन व जहांगीरगंज के एक किसान के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया। एसडीएम आलापुर सौरभ शुक्ला ने बताया कि दो लेखपाल को निलंबित किया गया है जबकि चार किसानों पर केस दर्ज हुआ है।


उधर, इब्राहिमपुर व बसखारी थाने में एक-एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  टांडा में भी खेत में पराली जलाने के मामले में दो किसानों पर केस दर्ज हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने