अंबेडकरनगर : अकबरपुर के सब रजिस्ट्रार रमेश चंद्र पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप

अंबेडकरनगर : अकबरपुर के सब रजिस्ट्रार रमेश चंद्र पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप

आज-कल भूमाफियाओं पर प्रदेश सरकार शिकंजा कस रही है। बड़े-बड़े भूमाफिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकारी महकमे के कर्मचारी व अधिकारी, जिनका भूमाफियाओं से गहरा संबंध है और सांठ-गांठ करके अवैध रुप से भूमि का क्रय-विक्रय या इस प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। उनके खिलाफ प्रदेश सरकार कड़ा रुख अपना रही है। थानों में किसी भी भूमि जालसाजी के दर्ज मुकदमे में तत्परता दिखाते हुए प्रदेश की पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है। प्रदेश में सरकार की सख्ती और पुलिस की सक्रियता से तमाम भूमाफिया व उनके सहयोगी संबंधित विभागों के मुलाजिम पुलिस पकड़ में आ चुकें हैं और अंदर भेजे जा चुकें हैं।


उत्तर प्रदेश के जनपद अंबेडकरनगर की भीटी तहसील के रजिस्ट्री विभाग (बैनामा दफ्तर) के अधिकारियों व कर्मचारियों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज था। जिसमें महीनों पहले सक्रिय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें जेल का रास्ता दिखाया था। अब इस समय जिले के मुख्यालयी शहर व बड़ी तहसील अकबरपुर स्थित बैनामा दफ्तर के चीफ पद पर नियुक्त रमेश चंद्रा भी काफी चर्चा में है। इन पर जालसाजी का एक बहुचर्चित मुकदमा गोरखपुर जनपद के चौरा-चौरी में पंजीकृत है। हम यहां मिली खबरों के अनुसार, जालसाजी के मुकदमे में नामजद सब रजिस्ट्रार रमेश चंद्र से संबंधित खबर का प्रकाशन कर रहे हैं। - संपादक

 


- सत्यम सिंह (7081932004/9454908400)

अंबेडकरनगर।  गोरखपुर के भूमाफिया कमलेश यादव से मिलीभगत में अकबरपुर के उप निबंधक रमेश चंद्र (चौरीचौरा के पूर्व सब रजिस्टार) रमेशचंद्र का नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिया गया है। जितने केस में सब रजिस्ट्रार चंद्रशेखर शाही को आरोपित बनाया गया है, उन सभी में रमेशचंद्र का भी नाम शामिल किया गया है। 


आरोप है कि जब कमलेश ने जालसाजी वाली/रजिस्ट्री कराई थी तब चंद्रशेखर चौरीचौरा रजिस्ट्री आफिस का बाबू था तो वहीं रमेशचंद्र सब रजिस्टार थे। 


फिलहाल इस मामले में चंद्रशेखर शाही को गिरफ्तार कर पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। वहीं रमेशचंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कभी भी अम्बेडकरनगर में दबिश दे सकती है। 


वर्तमान में जिले में तैनात अकबरपुर के सब रजिस्टार केस की जानकारी के बाद खुद को बचाने के लिए अग्रिम जमानत लेने की जुगत में लग गए हैं। 


मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, बहरामपुर निवासी भूमाफिया कमलेश यादव ने काफी संख्या में लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी की है। वर्तमान में वह गोरखपुर जेल में बंद है।


रेनबोन्यूज ने अकबरपुर के सब रजिस्ट्रार रमेश चंद्रा से उनके मोबाइल नंबर पर जालसाजी के इस मुकदमे में उनकी संलिप्तता के बाबत उनका पक्ष जानना चाहा, तो फोन स्वीच ऑफ मिला। उनके व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर जानकारी चाही गई तो, उन्होंने जानकारी देना उचित नहीं समझा। रेनबोन्यूज का संदेश पढ़ने के बाद भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

Post a Comment

और नया पुराने