प्रधानाचार्या से चेन स्नेचिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली

प्रधानाचार्या से चेन स्नेचिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली



अंबेडकरनगर।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के गले से सोने की चेन छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश के अलावा एक सिपाही भी घायल हुआ है।


छिनैती की घटना 5 नवंबर को दोपहर बाद बस स्टेशन अकबरपुर के निकट उसरहवा गली में तब हुई थी जब प्रधानाचार्य सुमित्रा ऑटो से उतरने के बाद घर जा रही थीं। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।


सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने बुधवार आधी रात करीब नगर में इल्तिफातगंज रोड पर आरोपी को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाश ने बचने के लिए फायरिंग की जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।


इसके बाद पुलिस की गोली पैर में लगते ही बदमाश गिर पड़ा। उसे पकड़ कर जिला अस्पताल ले जाया। उसकी पहचान अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया निवासी बाबूराम चौहान (20) के रूप में हुई। उसके कब्जे से छीनी गई चेन के अलावा एक तमंचा भी बरामद हुआ। उधर, सिपाही को भी पैर में गोली लगने के बाद बदमाश के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Post a Comment

और नया पुराने