लखनऊ। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने फ्रंटल संगठन की नई टीम का ऐलान शनिवार को किया। डॉ पूर्णमासी देहाती को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष व बन्धु उर्फ भगवान, शिवशंकर गौड़ व राजेश गौड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, अंबेडकरनगर निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता, विधि स्नातक विवेक गौड़ को भी समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ कमेटी का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
![]() |
विवेक गौड़,युवा सामाजिक कार्यकर्ता |
इस अवसर पर विवेक गौड़ ने कहा कि जात तोड़ो समाज जोड़ों की तर्ज पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है। भाजपा की सरकार में जिस तरह अनुसूचित जनजाति के साथ भेदभाव किया जा रहा है वह निन्दनीय है। अब अनुसूचित जनजाति की नींद खुल गयी है। आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। आज लूट, हत्या, बलात्कार व पेपर लीक चरम सीमा पर है और भाजपा सरकार मौन बैठी है।
विवेक ने कहा कि अब जागरूक होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।अनुसूचित जनजाति के लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं।