हादसे में बाल-बाल बचीं भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह, कार्यक्रम से लौटते वक्त कार हुई दुर्घटना का शिकार

हादसे में बाल-बाल बचीं भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह, कार्यक्रम से लौटते वक्त कार हुई दुर्घटना का शिकार

बिहार में का बा? यूपी में का बा? गाने से फैंस के बीच मशहूर नेहा सिंह अपनी लोक गायकी के लिए जानी जाती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा सिंह राठौर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं और लोकसभा चुनाव में  भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात को खारिज नहीं किया था। अब इस बीच नेहा सिंह की गाड़ी को 'भारत सरकार' की गाड़ी ने टक्कर मारी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में, गायिका की कार को बुरी हालत देखा जा सकता है और जैसे ही उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया, दूसरी कार के ड्राइवर को घटनास्थल से भागने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "नोएडा से लौटते समय लोधी कॉलोनी के पास मेरी कैब का एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार अचानक हमारी कैब के सामने आ गई। नेक्सॉन कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था।"

नेहा सिंह ने आगे लिखा, "मैं सुरक्षित हूं। हिमांशु के घुटने में मामूली चोट लगी है। हम लोग मेरे इंटरव्यू के सिलसिले में नोएडा के एक न्यूज चैनल के ऑफिस गए थे। मुझे लग रहा है कि इस दुर्घटना की सूचना सार्वजनिक की जानी चाहिए तो ये वीडियो अपलोड कर दे रही हूं।"

नेहा के पति हिमांशु को यह दावा करते हुए भी देखा जा सकता है कि ड्राइवर नशे में था और उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसके आसपास क्या हो रहा है। आप भारत सरकार लिखके गाड़ी चला रहे हैं, और दारू पी रखे हैं? मैं मर गई होती, मुझे चोट लगी होती, तो इसकी जिम्मेदारी लेते आप?" वीडियो में नेहा को ड्राइवर से पूछते हुए देखा जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने