बर्थडे पार्टी में मिले युवक ने झांसा देकर किया दुष्कर्म

बर्थडे पार्टी में मिले युवक ने झांसा देकर किया दुष्कर्म



अंबेडकर नगर। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। महरुआ पुलिस ने अब अयोध्या जनपद के निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


महरुआ थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि वह कुछ समय पहले अयोध्या जनपद के थाना तारुन क्षेत्र अंतर्गत अपनी बहन के घर एक जन्मदिन पार्टी में गई थी। वहां सहसीपुर गांव निवासी युवक अजीत कुमार भी आया था। उसने किसी से युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसे फोन व मैसेज भेजकर परेशान करने लगा।


युवती के अनुसार 13 मई की शाम जब वह बाजार से लौट रही थी तभी आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर इसके बाद चुप करा दिया। बाद में कई और बार शादी का भरोसा दिलाते हुए दुष्कर्म किया। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم