भैंस बकरी (मवेशी)चराने गई 55 वर्षीय दलित महिला से बलात्कार , चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

भैंस बकरी (मवेशी)चराने गई 55 वर्षीय दलित महिला से बलात्कार , चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

 



अम्बेडकरनगर। जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र में एक दलित महिला (55) के साथ एक 25 वर्षीय युवक द्वारा बलात्कार किए जाने  की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार की शाम लगभग 5:10 बजे जब महिला भैंस और बकरियों (मवेशियों)को चराकर घर लौट रही थी, तब उसे एक तालाब के पास आरोपी ने घेर लिया और नृशंस तरीके से दुष्कर्म किया।


महिला ने पुलिस को बताया कि घर से करीब 800 मीटर पहले, जब वह गन्ने के खेत के पास रुकी थी, तभी कृष्ण सिंह (25) पुत्र अज्ञात ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी युवक ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया, उसके हाथ मरोड़ दिए, और पूरी तरह से निर्वस्त्र कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 


पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आरोपी ने उसे सीने और पेट में लात घूसे मारे, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, और उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी जान ले ली जाएगी।


इस घिनौनी घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की गई। अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध संख्या 213/24 के तहत बीएनएस की धारा 64, 115(2), 352, 351(2) और एससी/एसटी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण सिंह उर्फ रमा कृष्ण को मात्र चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने