महिला थाना पुलिस ने किया दहेज उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज

महिला थाना पुलिस ने किया दहेज उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज

 



अम्बेडकरनगर। शादीशुदा महिला के कथित दहेज उत्पीड़न पर महिला थाना पुलिस ने उसके ससुराली जनो पर केस दर्ज किया है। यह कैस अयोध्या जिले के शहर कोतवाली के हैदरगंज निकट राम जानकी मंदिर की रहने वाली महिला की तहरीर के आधार  पर है।


इसमें बताया गया है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में अकबपुर के मुरादाबाद मुहल्ला के सचिन गुप्त के साथ हुई थी। तत्समय मायके वालों ने दहेज में भरपूर सामान दिया था।


विवाहिता ने आरोप लगाया है कि कुछ समय बाद पति, सास उमा गुप्ता, ननद तुलसी कम दहेज का उलाहना देते हुए प्रताड़ित करने लगीं। अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग होने लगी। उसके ससुराली जनों ने यह भी कहा कि मायके से दहेज में दो लाख रुपये नहीं लाओगी तो दूसरी शादी कर लेंगे। 


महिला के भाई ने बहन की  ससुराल पहुंचकर अनुनय-विनय किया, लेकिन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद कपड़े, आभूषण छीनकर धार्मिक स्थल शिवबाबा के सामने वाहन से धक्का देकर उतार दिया। 


किसी तरह मायके पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 


(रेनबो न्यूज नेटवर्क)

Post a Comment

أحدث أقدم