प्रशासनिक फेरबदल, दो उपजिलाधिकारियों का तबादला

प्रशासनिक फेरबदल, दो उपजिलाधिकारियों का तबादला




अम्बेडकरनगर :  जनपद में प्रशासनिक सुधारों और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशानुसार इस बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।


प्रशासनिक आदेश के तहत पवन कुमार जायसवाल को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, भीटी से स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, जलालपुर पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, श्री सदानंद सरोज, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी, जलालपुर के पद पर कार्यरत थे, को उपजिलाधिकारी, भीटी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


इस स्थानांतरण का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रशासन में तेजी लाने के साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव जनता की जरूरतों और प्रशासनिक कार्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। 


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों की सुचारू रूप से संचालन और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में, उपजिलाधिकारियों के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है। यह बदलाव जनहित और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि नए उपजिलाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाते हुए जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने