6 साल पहले बेटी को भगा ले गया था युवक, अब पिता पर ही लगा रहा गंभीर आरोप!

6 साल पहले बेटी को भगा ले गया था युवक, अब पिता पर ही लगा रहा गंभीर आरोप!




अंबेडकरनगर। जिले के ग्राम रण्डौली, थाना जैतपुर निवासी उग्रसेन सिंह ने अपने दामाद अरुण सिंह (निवासी भवनियापुर, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


तहरीर के अनुसार, करीब 6 साल पहले अरुण सिंह उनकी बेटी नेहा सिंह को बहला-फुसलाकर ले गया था और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद नेहा को एक बेटा भी हुआ, जो अब 4 साल का है।


करीब 2 महीने पहले अरुण सिंह अपनी पत्नी नेहा के साथ रण्डौली आया था। दोनों यहां एक रात रुकने के बाद चले गए। लेकिन 22 फरवरी 2025 को अरुण ने उग्रसेन सिंह को फोन करके आरोप लगाया कि उनकी बेटी लापता है। अरुण ने कहा, "मेरी पत्नी को तुमने ही गायब किया है!" इसके बाद से वह बार-बार 112 नंबर पर फोन कर पुलिस भेज रहा है और उग्रसेन सिंह पर शक जता रहा है।


अब पिता को शक है कि अरुण ने नेहा को खुद गायब कर दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर चुका है।


Post a Comment

और नया पुराने